1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन के इस खास मौके पर बहनें राखी की थाल पर जरुर रखें ये 6 चीजें

Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन के इस खास मौके पर बहनें राखी की थाल पर जरुर रखें ये 6 चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2019 10:43 am IST,  Updated : Aug 03, 2020 06:14 am IST

आपकी राखी की थाल। जी हां इस दिन बहनें बड़े ही प्यार से राखी की थाल सजाती है। जिसमें वह भाई की आरती उतारती है। फिर रांखी बांधती है। जानें आखिर थाली में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए।

Raksha bandhan - India TV Hindi
Raksha bandhan

Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) एक ऐसा त्योहार है। जिसका हर भाई-बहन को बेसब्री से इंतजार होता है। इस प्यार भरे रिश्तों की डोरी बांधने वाला त्योहार। जो आपके रिश्तों और भी ज्यादा मजबूत करती हैं। इस दिन हर बहनें अपने भाई को बहुत ही प्यार से राखी बांधती है।

अच्छी चौघड़िया सुबह 05 बजकर 50 मिनट से सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक है यानि ये राखी बांधने का अच्छा मुहूर्त है। इसके बाद सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक चार चौघड़िया रहेगी यानि इस अवधि के दौरान राखी बांधी जा सकती है। ये अच्छा मुहूर्त है। इसके बाद कल शाम 05 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजे तक का मुहूर्त भी राखी बांधने के लिए शुभ है।

ये तो राखी बांधने के मुहूर्त की बात हो गई। लेकिन इसके अलावा एक चीज बहुत ही महत्वपूर्ण है। और वो है आपकी राखी की थाल। जी हां इस दिन बहनें बड़े ही प्यार से राखी की थाल सजाती है। जिसमें वह भाई की आरती उतारती है। फिर रांखी बांधती है। जानें आखिर थाली में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए।

Raksha Bandhan 2019: राखी बांधने के बाद मिठाई की जगह भाई को खिलाएं ये खास चीज, बनी रहेगी तंदुरुस्ती

कुमकुम

हिंदू धर्म में पूजा का बहुत अधिक महत्व है। इसीलिए भाई को राखी बांधने से पहले टीका लगाया जाता है। आप चाहे तो रोली, कुमकुम या फिर हल्दी से तिलक कर सकती है।

हल्दी
हल्दी के इस्तेमाल करें। इससे भाई के भाग्य के साथ-साथ समृद्धि होती है।

अक्षत
अक्षत के रुप में आप चावल का इस्तेमाल  कर सकती है। इसलिए ऐसा चावल लें जोकि टूटा न हो। इसे भाई को टीका लगाकर चावल लगा दें।

Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन के इस पर्व पर भाई-बहन एक-दूसरे को भेजें ये प्यारे मैसेज, कोट्स और तस्वीरें

दीपक
भाई की आरती उतारने के लिए दीपक जरुर रखें।

मिठाई
भाई के लाइफ में हमेशा मिठास घुली रखें रहें। इसके लिए मिठाई जरुर रखें।

राखी
रक्षा और प्रेम का प्रतीक राखी को अपनी थाल में रखें। अगर आप राखी नहीं खरीद पाएं तो एक प्यार से धागा भी बांध सकते हैं।

Raksha Bandhan 2019: इस रक्षाबंधन पर बहनें हाथों पर लगाएं ये सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल