1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरपोर्ट जैसा आलीशान बनेगा लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन, सामने आई यह अहम जानकारी

एयरपोर्ट जैसा आलीशान बनेगा लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन, सामने आई यह अहम जानकारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 05, 2023 10:24 am IST,  Updated : Apr 05, 2023 10:24 am IST

आरएलडीए के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने कहा, रेलवे स्टेशन का डिजाइन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा का पालन करेगा।

चारबाग रेलवे स्टेशन- India TV Hindi
चारबाग रेलवे स्टेशन Image Source : FILE

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा आलीशान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बजट भी पास हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के बाद अब लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन 494 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से कायाकल्प करने की तैयारी है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने कहा कि पुनर्विकास जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडी) के अधिकारियों ने कहा, परियोजना में 12.23 एकड़ वाणिज्यिक भूमि के साथ चारबाग और लखनऊ दोनों स्टेशनों का एकीकृत विकास शामिल है।

ग्रीन बिल्डिंग कनसेप्ट पर होगा निर्माण

आरएलडीए के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने कहा, रेलवे स्टेशन का डिजाइन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा का पालन करेगा, जीवन चक्र लागत न्यूनीकरण ष्टिकोण का पालन करेगा। मौजूदा भव्य स्टेशन (मुख्य भवन) की विरासत को बरकरार रखा जाएगा, जबकि मान्यवर कांशी राम स्मारक स्थल की ओर पीछे के प्रवेश में आधुनिक वास्तुकला डिजाइन होगा। पिछले हफ्ते रेलवे ने 612 करोड़ रुपए की लागत से गोरखपुर स्टेशन के मेकओवर की घोषणा की थी।

मिलेंगी कई तरह की आधुनिक सुविधाएं

मिली जानकारी के मुताबिक, पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेसमेंट पार्किंग, कैब जाने के लिए अंडरपास, रेलवे स्टेशन से मेट्रो के साथ सीधी कनेक्टिविटी, सीसीटीवी निगरानी, सेंट्रली एसी कॉमन स्पेस, एकीकृत भवन प्रबंधन प्रणाली जैसी विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही स्टेशन पर इंतजार करने के दौरान यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखकर कई और सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा