1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PVR आईनॉक्स लाया सिनेमा-सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान, सिर्फ इतने रुपये में देख पाएंगे 4 फिल्‍म

PVR आईनॉक्स लाया सिनेमा-सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान, सिर्फ इतने रुपये में देख पाएंगे 4 फिल्‍म

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 18, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 04:00 pm IST

सिनेमा प्रेमी एडवांस में 1047 रुपये का भुगतान कर 3 महीने का सब्‍सक्रिप्‍शन प्लान भी खरीद सकते हैं। इसमें उन्‍हें 350 रुपये के फूड वाउचर्स मिलेंगे।

PVR Inox - India TV Hindi
पीवीआर आईनॉक्स Image Source : FILE

मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन पीवीआर आईनॉक्स सिनेमा देखने वालों के लिए सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान लेकर आया है। इसकी शुरूआत आज यानी 18 मार्च से हो गई है। इकसे तहत सिनेमा प्रेमी सोमवार से गुरुवार तक सिर्फ 349 रूपये में हर महीने 4 फिल्‍में देख सकते हैं। दरअसल, पीवीआर आइनॉक्‍स ने अपनी मं‍थली सिनेमा सब्‍सक्रिप्‍शन सर्विस ‘पासपोर्ट’ का दूसरा एडिशन लॉन्‍च किया है। पासपोर्ट अब दक्षिण भारतीय राज्‍यों समेत पूरे देश में उपलब्‍ध है। 

किसी के लिए भी टिकट खरीदने की आजादी 

पासपोर्ट के माध्‍यम से सब्सक्राइबर किसी और के लिए भी टिकट खरीद सकेंगे और रिडीम कर पाएंगे। अगर सब्सक्राइबर रिक्‍लाइनर्स पर या आइमैक्‍स, पी (एक्‍सएल), आईसीई, स्‍क्रीनएक्‍स, एमएक्‍स4डी या 4डीएक्‍स जैसे प्रीमियम और एक्‍सपीरियेंशियल फॉर्मेट्स में फिल्‍में देखना चाहते हैं, तो उन्‍हें पासपोर्ट कूपन के ऊपर 150 रुपये का टॉप-अप भराना होगा। 

किस तरह से ले सकते हैं सब्‍सक्रिप्‍शन 

फिल्‍मों के शौकीन पीवीआर एंड आइनॉक्‍स ऐप या वेबसाइट पर या पेटीएम के माध्‍यम से अपना पीवीआर आइनॉक्‍स पासपोर्ट 2.0 सब्‍सक्रिप्‍शन प्लान ले सकते हैं। सिनेमा प्रेमी एडवांस में 1047 रुपये का भुगतान कर 3 महीने का सब्‍सक्रिप्‍शन प्लान भी खरीद सकते हैं। इसमें उन्‍हें 350 रुपये के फूड वाउचर्स मिलेंगे। अभी सिर्फ 50,000 पीवीआर आइनॉक्‍स पासपोर्ट्स, सिर्फ तीन हफ्ते तक उपलब्‍ध हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा