1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Audi की कारें होंगी और महंगी, 2% तक बढ़ेंगी कीमतें; जानिए कितनी महंगी हो जाएगी आपकी फेवरेट कार?

Audi की कारें होंगी और महंगी, 2% तक बढ़ेंगी कीमतें; जानिए कितनी महंगी हो जाएगी आपकी फेवरेट कार?

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Mar 12, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 03:00 pm IST

जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi ने भारत में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि 1 अप्रैल 2026 से सभी मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। यह कदम बढ़ती इनपुट कॉस्ट और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के असर को कम करने के लिए उठाया गया है।

Audi की कारें होंगी महंगी- India TV Hindi
Audi की कारें होंगी महंगी Image Source : CANVA

अगर आप इस साल लग्जरी कार ब्रांड ऑडी (Audi) की कोई गाड़ी घर लाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। 1 अप्रैल 2026 से ऑडी की पूरी रेंज महंगी होने जा रही है। नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही कंपनी अपनी सभी मॉडल्स के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही है। इसका मतलब है कि ऑडी खरीदने के लिए अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी।

ऑडी इंडिया ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है। कंपनी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, विदेशी मुद्रा की दरों में उतार-चढ़ाव का भी कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ रहा है। ऑडी इंडिया के हेड, बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि इनपुट लागत में वृद्धि और मुद्रा के उतार-चढ़ाव के कारण हम 1 अप्रैल 2026 से कीमतों में 2 प्रतिशत तक का समायोजन कर रहे हैं। हालांकि, हमारा प्रयास है कि इस बढ़ोतरी का बोझ हमारे ग्राहकों पर कम से कम पड़े।

आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

ऑडी इंडिया वर्तमान में भारतीय बाजार में एंट्री-लेवल की Q3 SUV से लेकर टॉप-एंड RSQ8 जैसी गाड़ियां बेचती है। इनकी कीमतें ₹43.23 लाख से शुरू होकर ₹2.34 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। अगर हम 2% की बढ़ोतरी को देखें, तो Q3 SUV लगभग ₹86,000 से ₹90,000 तक महंगी हो सकती है। जबिक RSQ8 या कोई और महंगी लग्जरी कारों की कीमत में ₹4 लाख से ₹5 लाख तक का इजाफा देखा जा सकता है।

क्या है सही समय खरीदने का?

कीमतों में यह बदलाव 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि जो ग्राहक ऑडी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, उनके पास 31 मार्च तक का समय है पुरानी कीमतों पर बुकिंग करने का। इससे न केवल आप बढ़े हुए दाम से बचेंगे, बल्कि वित्तीय वर्ष के अंत में मिलने वाले अन्य ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा