1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 228 अंक टूटा

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 228 अंक टूटा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 12, 2026 03:40 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 04:07 pm IST

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, ntpc, tech mahindra, power grid, hcl - India TV Hindi
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी Image Source : PTI

Stock Market Highlights 12 March 2026: मिडल-ईस्ट में जारी जंग के बीच घरेलू बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को, भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंकों (1.08 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 76,034.42 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 227.70 अंकों (0.95 प्रतिशत) की तेज गिरावट के साथ 23,639.15 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज भी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि, गुरुवार को रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 40 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज सबसे ज्यादा 4.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज पावर ग्रिड 1.64 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.61 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.05 प्रतिशत और सन फार्मा 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

मारुति, बजाज फाइनेंस समेत इन शेयरों ने कराया नुकसान

वहीं दूसरी ओर, मारुति सुजुकी 3.60 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 3.31 प्रतिशत, एलएंडटी 3.06 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.90 प्रतिशत, ट्रेंट 2.46 प्रतिशत, इंडिगो 2.26 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.19 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.13 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.01 प्रतिशत, आईटीसी 1.63 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.22 प्रतिशत, एटरनल 1.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.03 प्रतिशत, टीसीएस 0.90 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.82 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.64 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.48 प्रतिशत, एसबीआई 0.48 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.37 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.18 प्रतिशत, टाइटन 0.08 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा