1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Nokia भारत में लॉन्च करने जा रही है नया स्मार्टफोन 5.3, एक फीचर फोन भी आएगा

Nokia भारत में लॉन्च करने जा रही है नया स्मार्टफोन 5.3, एक फीचर फोन भी आएगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 24, 2020 12:07 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 12:07 pm IST

नोकिया सी3 एक एंट्री-लेवल डिवाइस है, जो पहले से ही 5.99 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, यूनिसॉक प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

Nokia Confirms Launch of a New 4G Feature Phone and Smartphone in India Soon- India TV Hindi
Nokia Confirms Launch of a New 4G Feature Phone and Smartphone in India Soon Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। मोबाइल ब्रांड  नोकिया ने एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जल्द ही भारत में दो नए फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। वीडियो को देखकर लगता है कि नया स्‍मार्टफोन5.3 होगा, जब‍कि नया फीचर फोन अलग तरह से दिखाई दे रहा है। कंपनी का दावा है कि उसका नया फीचर फोन 4जी एनेबल्‍ड होगा।

एचएमडी ग्लोबल के मुख्य उत्पाद अधिकारी जुहो सरविकस ने नए समार्टफोन की जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया और बताया कि भारत में हमारे प्यारे प्रशंसकों के लिए। नोकिया के साथ भारत के बदलते डिजिटल परिदृश्य में एक नई लहर पकड़ने के लिए तैयार रहें।

नोकिया सी3 एक एंट्री-लेवल डिवाइस है, जो पहले से ही 5.99 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, यूनिसॉक प्रोसेसर,  3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ चीन में लॉन्च किया जा चुका है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ फोन के पीछे सिंगल 8 मेगापिक्सल कैमरा, फिंगरप्रिंट स्कैनर और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा है।

स्मार्टफोन 3040 एमएएच बैटरी के साथ आता है, जो माइक्रोयूएसबी पोर्ट के माध्यम से चार्ज होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा