1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल का नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए नोकिया से 1 अरब डॉलर का करार

एयरटेल का नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए नोकिया से 1 अरब डॉलर का करार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 28, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 04:20 pm IST

सौदे के तहत एयरटेल के 9 सर्किल में करीब तीन लाख रेडियो नटवर्क उपकरण लगाए जाएंगे

Airtel Nokia Deal- India TV Hindi
Airtel Nokia Deal

नई दिल्ली। दूरसंचार उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी नोकिया के साथ भारती एयरटेल ने 4जी उपकरणों के लिए एक अरब डॉलर का समझौता किया है। इसके तहत कंपनी को देश के नौ दूरसंचार सर्किलों में 4जी उपकरण लगाने हैं। भारती एयरटेल ने नेटवर्क क्षमता और ग्राहकों की सुविधा बेहतर बनाने के लिए यह समझौता किया है।

एयरटेल ने इन नौ दूरसंचार सर्किल में नोकिया की सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क की तकनीक के लिए कई वर्षों का समझौता करने की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक इस समझौते का मूल्य भारतीय मुद्रा में करीब 7,600 करोड़ रुपये है। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से भविष्य में 5जी सेवाएं देने में मदद मिलेगी। इसके तहत एयरटेल के इन नौ सर्किल में करीब तीन लाख रेडियो नटवर्क उपकरण लगाए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा