1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. OnePlus के 5G स्मार्टफोन Nord N10 की कीमतों का हुआ खुलासा, इस साल के अंत हो सकता है लॉन्च

OnePlus के 5G स्मार्टफोन Nord N10 की कीमतों का हुआ खुलासा, इस साल के अंत हो सकता है लॉन्च

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 01:38 pm IST

चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस के 5जी स्मार्टफोन Nord N10 का इंतजार काफी लंबे समय से चल रहा है।

OnePlus Nord- India TV Hindi
OnePlus Nord Image Source : ONEPLUS

चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस के 5जी स्मार्टफोन Nord N10 का इंतजार काफी लंबे समय से चल रहा है। हाल ही में आए लीक में इसकी कीमतों का खुलासा हो गया है। एक ताजा रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कीमत $400 (लगभग 29,500 रुपये) के आसपास बताई गई है। माना जा रहा है कि वनप्लस इपनी नॉर्ड सीरीज के इस फोन को साल के अंत तक अमेरिका में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इससे पहले लॉन्च किए गए नॉर्ड सीरीज के फोन अमेरिका में लॉन्च नहीं किए गए थे। 

बता दें, वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन सामने आ गई है।Android Central की रिपोर्ट बताती है कि वनप्लस नॉर्ड N10 5G स्मार्टफोन में 6.49 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी बताई गई है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।

आपको बता दें, हाल ही में वनप्लस नॉर्ड 100 और वनप्लस नॉर्ड 105g नाम के फोन कंपनी की वेबसाइट पर कुछ देर के लिए लिस्ट किए गए थे। जिससे इशारा मिला था कि इन दो फोन को भी भविष्य में कंपनी लॉन्च कर सकती है। अगर लेटेस्ट लीक की मानें, तो वनप्लस नॉर्ड 105जी फोन वनप्लस नॉर्ड 10 5G हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा