1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में आ गया Windows 11, जानिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम की खूबियां और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

भारत में आ गया Windows 11, जानिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम की खूबियां और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 06, 2021 03:51 pm IST,  Updated : Oct 06, 2021 03:51 pm IST

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार अगले साल के मध्य तक सभी एलिजिबल विंडोज 10 डिवाइसेज पर विंडोज 11 इंस्टॉल हो जाएगा। विंडोज 11 अपग्रेड शुरू में नए विंडोज 10 पीसी के लिए उपलब्ध होगा।

भारत में आ गया Windows 11,...- India TV Hindi
भारत में आ गया Windows 11, जानिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम की खूबियां और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड  Image Source : THE VERGE

दुनिया के सबसे मशहूर कम्प्यूटर आपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन आ गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 को भारत ​सहित दुनिया भर में ऑफिशिअली डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है। नया विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम एलिजिबल विंडोज 10 पीसी पर मुफ्त अपग्रेड के लिए उपलब्ध है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विंडोज 11 एसर, आसुस, डेल, एचपी और लेनोवो जैसी कंपनियों के विंडोज पीसी पर भी प्रीलोडेड आएगा। 

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार अगले साल के मध्य तक सभी एलिजिबल विंडोज 10 डिवाइसेज पर विंडोज 11 इंस्टॉल हो जाएगा। विंडोज 11 अपग्रेड शुरू में नए विंडोज 10 पीसी के लिए उपलब्ध होगा। कई कंपनियों के नए पीसी मॉडल पहले से इंस्टॉल्ड विंडोज 11 के साथ आने लगे हैं। माइक्रोसॉफ्ट अपने सरफेस डिवाइसेज की नई रेंज में प्री-इंस्टॉल्ड विंडोज 11 पेश करने जा रहा है। 

पुराने सिस्टम पर कैसे मिलेगा विंडोज 11

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार वे पुराने सिस्टम जो विंडोज 11 के एलिजिबल हैं उन पर जल्द ही विंडोज 11 को उपलब्ध कराया जा रहा है। आप विंडोज अपडेट सेक्शन में जाकर अपने पीसी पर विंडोज 11 अपडेट के लिए चेक कर सकते हैं। आपका पीसी विंडोज 11 रिसीव करने के लिए एलिजिबल है, लेकिन अपडेट आना बाकी है, तो आप माइक्रोसॉफ्ट के इंस्टॉलेशन असिस्टेंट का इस्तेमाल करके लेटेस्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पा सकते हैं। 

Windows 11 के फीचर्स 

विंडोज 11 में एक नया यूजर इंटरफेस मिलता है जिसमें स्टार्ट मेन्यू सेंटर शामिल है। इसमें नया फॉन्ट और नोटिफिकेशन साउंड भी मिलेगा। यूजर्स चैट, वॉयस या वीडियो कॉल पर अन्य लोगों के साथ जुड़ सकेंगे। विंडोज 11 मल्टीटास्किंग को भी बेहतर बनाता है। यह मल्टीडेस्कटॉप को भी सपोर्ट करता है और इसमें कई एक्सेसिबिलिटी फीचर्स हैं। नए फॉर्म फैक्टर के लिए, विंडोज 11 बड़े टच टारगेट के साथ आता है और इसमें Surface Slim Pen 2 सहित स्टाइलस पेन के लिए हैप्टिक फीडबैक सपोर्ट शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा