1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Whatsapp कॉल के लिए कस्टम रिंगटोन कैसे करें सेट? जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Whatsapp कॉल के लिए कस्टम रिंगटोन कैसे करें सेट? जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 17, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 05:54 pm IST

व्हॉट्सएप का सालों से इस्तेमाल कर रहे यूजर को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि ऐप पर प्रत्येक कॉन्टैक्ट के लिए कस्टम रिंगटोन की सुविधा होती है। कस्टम रिंगटोन की सुविधा के चलते यूजर अलग-अलग कॉन्टैक्ट से आने वाले मैसेज या कॉल्स की आसानी से पहचान कर पाते हैं।

how to set custom ringtones for WhatsApp calls- India TV Hindi
व्हॉट्सएप कॉल के लिए कैसे सेट करें कस्टम रिंगटोन Image Source : CANVA

Custom ringtones for WhatsApp calls: मैसेंजर ऐप के रूप में Whatsapp का इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। पूरी दुनिया में इसके दो अरब से भी ज्यादा यूजर हैं। Whatsapp लोगों को मैसेज, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ने का प्लेटफॉर्म देता है। क्या आप जानते हैं कि Meta के स्वामित्व वाला Whatsapp यूजर को कस्टम नोटिफिकेशन फीचर की भी सुविधा देता है, जिसकी मदद से यूजर व्हॉट्सएप पर आने वाले इनकमिंग कॉल्स और मैसेजिस के लिए कस्टम रिंगटोन सेट कर सकते हैं।

कस्टम रिंगटोन की सुविधा के चलते यूजर अलग-अलग कॉन्टैक्ट से आने वाले मैसेज या कॉल्स की आसानी से पहचान कर पाते हैं। यदि आप भी व्हॉट्सएप पर किसी खास कॉन्टैक्ट पर कस्टम रिंगटोन को सेट करना चाहते हैं तो आइए आपको इसके बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी देते हैं।

एंड्रॉयड में कैसे सेट करें कस्टम रिंगटोन?

अपने फोन में WhatsApp को ओपन करें और चैट टैब में जाएं। अब जिस भी कॉन्टैक्ट पर आप रिंगटोन सेट करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें। इसके बाद कॉन्टैक्ट के नाम पर टैप करें और उसकी प्रोफाइल में जाएं। नीचे स्क्रॉल डाउन करें और कस्टम नोटिफिकेशन पर टैप करें। इसके बाद 'Use custom notifications' बॉक्स पर चेक करें और कॉल नोटिफिकेशन के नीचे रिंगटोन पर टैप करें और अपनी पसंदीदा रिंगटोन को सिलेक्ट कर लें।

आईफोन में कैसे सेट करें कस्टम रिंगटोन?

अपने फोन पर WhatsApp को खोलने के बाद चैट टैब पर क्लिक करें। अब उस कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करें, जिस पर आप कस्टम रिंगटोन लगाना चाहते हैं। इसके बाद वॉलपेपर एंड साउंट पर टैप करें। फिर कस्टम टोन के नीचे नजर आ रहे अलर्ट टोन पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपनी पसंदीदा रिंगटोन का आसानी से सिलेक्ट कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा