1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Instagram नए टिपिंग फीचर का परीक्षण कर रहा, यह फीचर किएटर्स को यह विकल्प उपलब्ध कराएगा

Instagram नए टिपिंग फीचर का परीक्षण कर रहा, यह फीचर किएटर्स को यह विकल्प उपलब्ध कराएगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 14, 2022 05:14 pm IST,  Updated : Sep 14, 2022 05:14 pm IST

इस फीचर को पहली बार ऐप रिसर्चर एलेसेंड्रो पलुजी ने जुलाई में देखा था, जब इंस्टाग्राम 'कंटेंट एप्रिसिएशन' नाम से इस फीचर को विकसित कर रहा था।

Instagram - India TV Hindi
Instagram Image Source : FILE

मेटा के स्वामित्व वाला फोटो और वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स के लिए एक नए टिपिंग फीचर का आंतरिक रूप से परीक्षण कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, 'गिफ्ट्स' नामक टेस्ट फीचर से क्रिएटर्स रील्स के जरिए पैसा कमा सकेंगे। कंपनी के प्रवक्ता ने वेबसाइट को ईमेल में कहा, "यह फीचर एक आंतरिक प्रोटोटाइप है और बाहरी रूप से परीक्षण नहीं कर रहा है।" इस फीचर को पहली बार ऐप रिसर्चर एलेसेंड्रो पलुजी ने जुलाई में देखा था, जब इंस्टाग्राम 'कंटेंट एप्रिसिएशन' नाम से इस फीचर को विकसित कर रहा था।

प्रशंसक उन्हें 'गिफ्ट्स' भेज सकेंगे

पलुजी द्वारा पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, यह फीचर किएटर्स को एक विकल्प को चालू करने की अनुमति देगी जिससे उनके प्रशंसक उन्हें 'गिफ्ट्स' भेज सकेंगे। क्रिएटर्स अपनी सेटिंग में नए गिफ्ट्स टैब के तहत यह भी जांच सकेंगे कि वे इस फीचर के लिए योग्य हैं या नहीं। स्क्रीनशॉट से यह भी पता चलता है कि उपयोगकर्ता रील्स के नीचे प्रदर्शित एक बटन के माध्यम से गिफ्ट्स भेजने में सक्षम होंगे। 2020 में, इंस्टाग्राम ने बैज लॉन्च किया था, एक ऐसा फीचर जो यूजर्स को लाइव वीडियो के दौरान किएटर्स को समर्थन दिखाने की अनुमति देती है। बैज की कीमत 0.99 डॉलर, 1.99 डॉलर या 4.99 डॉलर हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब उपयोगकर्ता लाइव वीडियो के दौरान बैज खरीदते हैं, तो टिप्पणियों में आपके नाम के आगे एक दिल का आइकन दिखाई देता है।

2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने जुलाई में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की। कंपनी ने अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 का पालन करने के लिए फेसबुक पर 2.5 करोड़ पोस्ट और इंस्टाग्राम पर 20 लाख पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की। कंपनी ने बताया कि फेसबुक पर 1.73 करोड़ स्पैम कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद ‘वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि’ से संबंधित 27 लाख पोस्ट और ‘हिंसक और ग्राफिक सामग्री’ से संबंधित 23 लाख पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा