1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अब एक एंड्रॉयड फोन से दूसरे में डाटा ट्रांसफर करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का न करें इस्तेमाल, फोन में पहले से मौजूद है ये फीचर

अब एक एंड्रॉयड फोन से दूसरे में डाटा ट्रांसफर करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का न करें इस्तेमाल, फोन में पहले से मौजूद है ये फीचर

 Edited By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Sep 28, 2022 03:42 pm IST,  Updated : Sep 28, 2022 03:42 pm IST

आईफोन की तरह ही अब गूगल ने भी एंड्रॉयड मोबाइल फोन के लिए खुद का एयरड्रॉप वर्जन लॉन्च किया है। इस फीचर का नाम है Nearby Share। गूगल ने इस फीचर को साल 2019 में लॉन्च किया था।

Nearby Share- India TV Hindi
Nearby Share Image Source : FILE

ऐपल (Apple) के मोबाइल फोन में एक फीचर है एयरड्रॉप। ये फीचर बहुत काम का है। इसकी मदद से बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के एक आईफोन से दूसरे iPhone पर फाइल शेयर कर सकते हैं। एयरड्रॉप की मदद से फाइल आसानी से और कम समय में ट्रांसफर हो जाती है। आईफोन की तरह ही अब गूगल ने भी एंड्रॉयड मोबाइल फोन के लिए खुद का एयरड्रॉप वर्जन लॉन्च किया है। इस फीचर का नाम है Nearby Share। गूगल ने इस फीचर को साल 2019 में लॉन्च किया था।

हालांकि बहुत से लोग हैं जो एंड्रॉयड के इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए लोग एक एंड्रॉयड फोन से दूसरे एंड्रॉयड फोन में फाइल ट्रांसफर करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। इससे सिक्योरिटी का खतरा बना रहता है, लेकिन अगर आप Nearby Share का इस्तेमाल कर फाइल ट्रांसफर करते हैं तो आपका डाटा पूरी तरह से सिक्योर रहता है। इससे डाटा आसानी से ट्रांसफर हो जाता है।  

अगर आपने अब तक इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया है तो सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस से थर्ड पार्टी ऐप को अनइंस्टॉल कर दें और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर Nearby Share का फायदा उठाएं।

Nearby Share फीचर का इस्तेमाल आप Android 6.0 और उससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्जन फोन में कर सकते हैं। अब ये फीचर हर उस व्यक्ति के फोन में मौजूद है जो एंड्रॉयड फोन यूज कर रहे हैं। अगर आपने इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया है तो सबसे पहले हम आपको ये बताते हैं कि एंड्रॉयड फोन में ये कहां मौजूद है।

Nearby Share फीचर फोन में कहां मौजूद है-

  • अपने मोबाइल फोन के सेटिंग में जाएं और स्क्रोल कर गूगल को सेलेक्ट कर लें।
  • फिर डिवाइस कनेक्शन पर क्लिक कर स्क्रोल करने के बाद Nearby Share का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद आप Nearby Share पर टैप करें और सेटिंग्स को कस्टमाइज कर लें।
  • इसे ऑन और ऑफ कर सकते हैं। Nearby Share का इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस नेम के साथ साथ गूगल अकाउंट के ऑप्शन को चुनें।

अब हम आपको बताते हैं कि Nearby Share से फाइल ट्रांसफर कैसे कर सकते हैं-

  1. इसके लिए सबसे पहले आप जिस फाइल को शेयर करना चाहते हैं उसपर टैप करें और शेयर के आइकन पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद Nearby Share ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर फोन के पास जो डिवाइस है उसको सर्च करें।
  4. उससे पहले ये चेक कर लें कि आप जिस डिवाइस में फाइल ट्रांसफर करना चाहते है उस फोन में Nearby Share फीचर ऑन है या नहीं।
  5. दूसरे फोन को डिटेक्ट करने के बाद उस फोन के नाम पर टैप करें। साथ ही रिसीवर को भी फाइल एक्सेप्ट करनी होगी।
  6. ऐसा करते ही फाइल शेयर होनी शुरू हो जाएगी और कुछ ही मिनट में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा