1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Coronavirus impact: एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा चीन के कोरोना वायरस का डर

Coronavirus impact: एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा चीन के कोरोना वायरस का डर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 21, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 01:16 pm IST

चीन से बाहर कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चिता का माहौल है। इस बीच शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट रही।

Asian stock markets, Coronavirus, china- India TV Hindi
Asian stock markets Image Source : TWITTER

हांगकांग। चीन से बाहर कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चिता का माहौल है। इस बीच शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट रही। इससे पहले वॉल स्ट्रीट पर भी कमजोर रुख देखा गया क्योंकि कंपनियों ने इस महामारी से उनकी आय प्रभावित होने की चेतावनी दी है। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 2,200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इससे प्रभावित लोगों की संख्या 75,000 से ऊपर है। इनमें अधिकतर मामले चीन के हैं लेकिन इसके दुनिया भर में फैलने को लेकर डर बना हुआ है। दक्षिण कोरिया में सियोल स्थित शेयर सूचकांक कोस्पी शुक्रवार को 1.2 प्रतिशत तक गिर गया।

कोरिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 156 तक पहुंच चुकी है। यह चीन के बाद सबसे ज्यादा है। देश में कोरोना वायरस के 52 और मामले सामने आए हैं। इसी तरह जापान का निक्की 225 सूचकांक 0.3 प्रतिशत तक गिर गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा