1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Big Change in Gold Price: सोने की कीमत में आई 2021 की सबसे बड़ी तेजी, चांदी भी उछली

Big Change in Gold Price: सोने की कीमत में आई 2021 की सबसे बड़ी तेजी, चांदी भी उछली

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 07, 2021 05:20 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 06:13 pm IST

सोने की आई इस तेजी के सहारे चांदी में भी उछाल आया। चांदी का भाव 682 रुपये बढ़कर 65,468 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

Today Gold Price Big Hike 7 April check 10-gram rate list, Big Change in Gold Price: सोने की कीमत मे- India TV Hindi
Gold price big hike 7 April Check 10 Gram Rate List Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से बुधवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया। एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के मुताबिक सोने की कीमत 587 रुपये बढ़कर 45,768 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। इससे पहले मंगलवार को यहां सोने की कीमत 45,181 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी।

सोने की आई इस तेजी के सहारे चांदी में भी उछाल आया। चांदी का भाव 682 रुपये बढ़कर 65,468 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मंगलवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी 64,786 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे फ‍िसलकर 73.66 के स्‍तर पर पहुंच गया।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट के सथ 1739 डॉलर प्रति औंस और चांदी फ्लैट होकर 25.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्‍स पर हाजिर सोने की कीमत कमजोरी के साथ 1739 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

देशभर में Lockdowns लगने के बीच RBI ने EMI पर फ‍िर छूट देने पर कही ये बात...

16 लाख रुपये के लिए OYO के खिलाफ शुरू हुआ दिवाला प्रक्रिया, रीतेश अग्रवाल ने ट्वीट कर दिया ये जवाब

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 346 रुपये की तेजी के साथ 46,265 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 346 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,265 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,491 लॉट के लिये कारोबार किया गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.

06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,741.90 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

इस आसान ट्रिक से आप भी बन सकते हैं करोड़पति, बस हर रोज जमा करने होंगे 200 रुपये

AstraZeneca ने भेजा Covishield को लेकर सीरम इंस्‍टीट्यूट को कानूनी नोटिस, पूनावाला ने मांगी सरकार से मदद

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 454 रुपये की तेजी के साथ 66,351 रुपये प्रति किलो हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 454 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,351 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 9,753 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण, घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.18 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। 

भारत के लिए आया गौरव का पल, मुकेश अंबानी फ‍िर रचा इतिहास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा