1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन दवा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव, लेकिन सेंसेक्स 35650 और निफ्टी 10800 के ऊपर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन दवा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव, लेकिन सेंसेक्स 35650 और निफ्टी 10800 के ऊपर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 21, 2018 09:40 am IST,  Updated : Jun 21, 2018 10:11 am IST

आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है और दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजारों ने भी मजबूती के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं, फिलहाल सेंसेक्स 103 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35650 के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 30 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10802 पर ट्रेड हो रहा है।

Sensex and Nifty gains on International Yoga Day- India TV Hindi
Sensex and Nifty gains on International Yoga Day

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है और दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजारों ने भी मजबूती के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं, फिलहाल सेंसेक्स 103 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35650 के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 30 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10802 पर ट्रेड हो रहा है।

यह एक संयोग ही है कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और बाजार में ज्यादातर सेक्टर इंडेक्स में मजबूती के बावजूद दवा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है। निफ्टी पर घटने वाली कंपनियों में डॉ रेड्डी और सन फार्मा के शेयर आगे हैं, इन दोनो कंपनियों के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आ चुकी है, इनके अलावा फार्मा कंपनी लुपिन के शेयर पर भी दबाव देखा जा रहा है। फार्मा कंपनियों के अलावा इंफ्राटेल, पावर ग्रिड, गेल और वेदांत के शेयर पर भी दबाव देखा जा रहा है।

बढ़ने वाली कंपनियों में सबसे आगे अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन ऑयल और टेक महिंद्रा के शेयर हैं। निफ्टी की कुल 50 में से 31 कंपनियों के शेयरों में तेजी है जबकि सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा