1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IPO Next Week : अगले हफ्ते 8 आईपीओ में पैसा लगाने का मिलेगा मौका, ग्रे मार्केट में 103% तक मिल रहा GMP

IPO Next Week : अगले हफ्ते 8 आईपीओ में पैसा लगाने का मिलेगा मौका, ग्रे मार्केट में 103% तक मिल रहा GMP

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 30, 2024 01:09 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 01:10 pm IST

TAC Infosec share gmp : ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 106 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 110 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

IPO Next Week- India TV Hindi
IPO Next Week Image Source : FREEPIK

IPO Next Week : अगले हफ्ते निवेशकों को 8 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। नए आईपीओ की बात करें, तो अगले हफ्ते सिर्फ एक नया इश्यू आ रहा है। इसके अलावा, पहले से खुले हुए 7 दूसरे आईपीओ में भी निवेशक बोली लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट में इन कंपनियों के शेयर अच्छे-खासे प्रीमियम पर ट्रेड करते दिखे हैं। आइए जानते हैं कि ये आईपीओ कौन-से हैं और इनका क्या GMP चल रहा है।

भारती हेक्साकॉम आईपीओ (Bharti Hexacom IPO)

भारती हेक्साकॉम का आईपीओ 3 अप्रैल से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 5 अप्रैल तक बोली लगाई जा सकती है। यह 4,275 करोड़ रुपये का आईपीओ है। आईपीओ में शेयर की लिस्टिंग 12 अप्रैल को होगी। शनिवार को ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 570 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

टीएसी इन्फोसेक आईपीओ (TAC Infosec NSE SME)

यह आईपीओ 27 मार्च को खुला था और 2 अप्रैल को बंद होगा। यह 29.99 करोड़ रुपये का आईपीओ 24.86 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 106 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 110 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर यह शेयर 103.77 फीसदी के प्रीमियम के साथ 216 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

अलुविंड आर्किटेक्चरल आईपीओ (Aluwind Architectural NSE SME IPO)

अलुविंड आर्किटेक्चरल का 29.70 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 4 अप्रैल को बंद होगा। यह आईपीओ 0.38 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 45 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

क्रिएटिव ग्राफिक्स सोल्यूशंस आईपीओ (Creative Graphics Solutions NSE SME IPO)

क्रिएटिव ग्राफिक्स सोल्यूशंस का 54.40 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 4 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 85 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 52 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। यह आईपीओ 0.96 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

येस ऑप्टिक्स आईपीओ (Yash Optics & NSE SME)

यह 53.15 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा। यह आईपीओ 0.92 गुना सब्सक्राइब हो गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 81 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 23 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

जय कैलाश नमकीन आईपीओ (Jay Kailash Namkeen BSE SME)

यह 11.93 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा। यह आईपीओ 1.53 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 73 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 38 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

के2 इंफ्राजेन आईपीओ (K2 Infragen NSE SME)

यह आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा। यह इश्यू 0.85 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

रेडियोवाला आईपीओ (Radiowalla NSE SME)

यह 14.25 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 मार्च को खुला था और 2 अप्रैल को बंद होगा। यह आईपीओ 15.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 76 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 43 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 56.58 फीसदी के प्रीमियम के साथ 119 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा