1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सिर्फ Truecaller ही क्यों? इसके बगैर भी नंबर से पता लगा सकते हैं नाम, ये है 3 सबसे आसान तरीका

सिर्फ Truecaller ही क्यों? इसके बगैर भी नंबर से पता लगा सकते हैं नाम, ये है 3 सबसे आसान तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 01, 2023 05:15 pm IST,  Updated : Mar 01, 2023 05:15 pm IST

किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने के बाद हमलोग उस नंबर को ट्रूकॉलर पर सर्च करते हैं। इस ऐप में प्रीमियम यूजर्स अपने अनुसार नाम ऐड कर लेते हैं। कई बार कॉलर भी अपने बारे में जानकारी नहीं देते हैं। ऐसी स्थिति में Truecaller के अलावा इन 3 आसान तरीकों से कॉल करने वाले का नाम पता कर सकते हैं।

Know caller name without using Truecaller- India TV Hindi
ट्रूकॉलर के अलावा इन तरीकों से पता करें नाम Image Source : CANVA

स्मार्टफोन पर अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आने पर लोग परेशान हो जाते हैं। नंबर से नाम पता करने के लिए ज्यादातर यूजर्स Truecaller ऐप इस्तेमाल करते हैं। ट्रूकॉलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रीमियम यूजर्स अपने अनुसार नाम ऐड कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में नाम वेरीफाइड है या नहीं यह चेक कर पाना बहुत मुश्किल होता है। ट्रूकॉलर के अलावा भी कई ऐसे तरीके हैं, जिससे फोन नंबर से नाम पता करना काफी आसान है।

मुफ्त में डाउनलोड करें Bharat caller ऐप

जो लोग ट्रूकॉलर यूज नहीं करना चाहते हैं, वे इसकी जगह अल्टरनेट के रूप में Bharat caller ID and Anti spam डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर यह उपलब्ध है। ट्रूकॉलर की तरह ही इस ऐप से अननोन नंबर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा फेक कॉल, स्पैम नंबर और मैसेज आने पर इसकी पहचान कर ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है। इसे 2020 में एक भारतीय टेक कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था।

Truecaller की जगह ये ऐप करें इस्तेमाल

Truecaller की जगह CallApp: Caller ID and Block ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। प्रीमियम यूजर्स के लिए इसमें बहुत सारे फीचर्स को जोड़े गए हैं। इस ऐप के जरिए नंबर से नाम पता करने के लिए इसे सेव करने की जरूरत नहीं पड़ती है। केवल नंबर कॉपी करने के बाद इस ऐप में पेस्ट कर कॉलर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा इसे से भी स्पैम कॉल और मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं।

इन तरीकों से भी पता कर सकते नाम

Truecaller के अलावा Gpay, Paytm से भी नाम नंबर और ईमेल आईडी चेक कर सकते हैं। शायद आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। इसे इस्तेमाल करना भी  बहुत आसान है। आज के समय में कई यूजर्स इस ऐप के जरिए यूपीआई पेमेंट करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसके जरिए कॉल करने वाला के बारे में बिल्कुल सही जानकारी मिल जाती हैं। लेकिन इस के लिए एक कंडीशन यह है कि उस नंबर को Gpay, Paytm पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा