1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Personal Loan: कितने तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं आप, ऐसे लगाएं पता

Personal Loan: कितने तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं आप, ऐसे लगाएं पता

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 04, 2024 10:53 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 11:05 pm IST

Personal Loan: पर्सनल लोन लेते समय ये काफी अहम फेक्टर होता है कि आपको कितने तक का लोन मिल सकता है। आज हम इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

personal loan- India TV Hindi
personal loan Image Source : FILE

आज के समय में पर्सनल लोन मिलना काफी आसान है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो कोई भी सरकारी या निजी बैंक आसानी से आपको पर्सनल लोन दे देगा। लेकिन, बहुत सारे लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहते हैं कि आपको पर्सनल लोन आखिरी कितनी राशि तक का उन्हें मिल सकता है। 

पर्सनल लोन में ये होते हैं अहम फेक्टर 

आय: आपकी आय पर्सनल लोन में बहुत अहम भूमिका निभाती है। बैंकों और कंपनियों की ओर से कई तरीके अपनाएं जाते हैं, जिसमें में आपकी इनकम के हिसाब से तय करते हैं कि आपको कितने तक का पर्सनल लोन दिया जा सकता है। आम तौर पर बैंक आपकी मासिक सैलरी का 10 से 24 महीने के बराबर का ही पर्सनल लोन देते हैं। 

क्रेडिट स्कोर: सिबिल या क्रेडिट स्कोर आपके पर्सनल लोन में अहम भूमिका निभाता है, जिनता अच्छा आपका क्रेडिट स्कोर होता है उतना ही ज्यादा आपको पर्सनल लोन मिलने की संभावना होती है। आमतौर पर 750 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है। जितना ज्यादा आपका क्रेडिट स्कोर होता है। उतनी ही कम ब्याज पर आपको लोन मिलने की संभावना होती है।

नौकरी की अवधि: आप कितने समय से नौकरी कर रहे हैं। ये भी कंपनियां पर्सनल लोन देते समय देखती है, जिनते ज्यादा लंबे समय से आप नौकरी कर रहे होंगे। उतना ही ज्यादा आपको पर्सनल लोन मिलने की संभावना होती है। 

पुराने लोन: अगर आप पर पहले से ही कोई होम लोन,व्हीकल लोन या पर्सनल लोन चल रहा है तो हो सकता है कि बैंक आपको पर्सनल लोन कम राशि का या आपके लोन  आवेदन को भी खारिज कर सकती है। आमतौर पर बैंक या एनबीएफसी कंपनियां 36 प्रतिशत से कम वाले डेट टू इनकम रेश्यों वालों को ही पर्सनल लोने देना पसंद करती हैं, जिससे कि लोन वापसी में उन्हें किसी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा