1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. युवाओं को करोड़पति बना देगा SIP का 12-12-25 फॉर्मूला, जानें कैसे करता है काम

युवाओं को करोड़पति बना देगा SIP का 12-12-25 फॉर्मूला, जानें कैसे करता है काम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 11, 2025 07:46 pm IST,  Updated : May 11, 2025 07:46 pm IST

लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी को एक शानदार और प्रभावशाली इंवेस्टमेंट टूल माना जाता है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calcu- India TV Hindi
25 साल में तैयार कर सकते हैं 2 करोड़ रुपये का फंड Image Source : INDIA TV

SIP Calculator: फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भविष्य की तैयारियों के लिए आप जितना जल्दी निवेश शुरू करेंगे, आपको उतना ज्यादा फायदा मिलता है। आज के समय में नौकरी शुरू करने वाले कई युवाओं ने अपनी सैलरी के एक हिस्से को निकालकर निवेश करना भी शुरू कर दिया है। अगर आप भी युवा हैं और भविष्य की जरूरतों के लिए एक मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो हम यहां आपके लिए निवेश के एक शानदार तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप करोड़पति बन सकते हैं। यहां हम आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी के 12-12-25 फॉर्मूला के बारे में बताएंगे।

एसआईपी का 12-12-25 फॉर्मूला

लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी को एक शानदार और प्रभावशाली इंवेस्टमेंट टूल माना जाता है। एसआईपी को जितना जल्दी शुरू करें और जितने लंबे समय तक चलाएं, इससे उतना ही ज्यादा लाभ मिलता है। एसआईपी के 12-12-25 फॉर्मूला में पहले 12 का मतलब है कि हर महीने 12,000 रुपये की एसआईपी, दूसरे 12 का मतलब है कि हर साल औसतन 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न और 25 का मतलब है आपको 25 की उम्र से निवेश शुरू करना है।

25 साल में तैयार कर सकते हैं 2 करोड़ रुपये का फंड

अगर आप एसआईपी के 12-12-25 फॉर्मूला के साथ निवेश शुरू करते हैं तो 25 साल की अवधि में आप 2.04 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि जब आप 50 साल के होंगे, तब आपके पास इस हिसाब से 2 करोड़ रुपये का फंड तैयार होगा। म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करने के साथ ही आप कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना होगा कि इसमें शेयर बाजार का काफी रिस्क है। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा