1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. सबसे सस्ता Personal Loan चाहिए! ये 5 बैंक करेंगे आपकी जरूरत पूरी, समझें ₹12 लाख की EMI

सबसे सस्ता Personal Loan चाहिए! ये 5 बैंक करेंगे आपकी जरूरत पूरी, समझें ₹12 लाख की EMI

 Published : Dec 17, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 12:46 pm IST

अगर आप सबसे सस्ती दर पर पर्सनल लोन की तलाश कर रहे हैं अप्लाई करने से पहले होम वर्क जरूर कर लें। ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज की जानकारी पहले ही ले लें। बैंक का कोई शर्त हो तो वह भी अच्छी तरह जान लें।

पर्सनल लोन की रीपेमेंट अवधि अमूमन 7 साल तक की होती है। - India TV Hindi
पर्सनल लोन की रीपेमेंट अवधि अमूमन 7 साल तक की होती है। Image Source : FREEPIK

अगर आप पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं और कम ब्याज दर पर सबसे सस्ता लोन ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। देश के कुछ प्रमुख बैंक ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन की सुविधा दे रहे हैं। सही बैंक चुनकर आप न सिर्फ कम EMI चुका सकते हैं, बल्कि अपनी वित्तीय जरूरतें भी आसानी से पूरी कर सकते हैं। यहां हम आपको ₹12 लाख के पर्सनल लोन पर EMI के साथ उन 5 बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जो इस समय सबसे किफायती विकल्प साबित हो सकते हैं।

सबसे सस्ती दर पर पर्सनल लोन मिलता किसे है?

अगर आप सबसे सस्ती दर पर पर्सनल लोन की तलाश कर रहे हैं तो आपको पहले यह भी समझना होगा कि आखिर इस दर पर क्या आपको मिलेगा? जी हां, कोई भी बैंक अपनी सबसे सस्ती दर पर लोन उन कस्टमर्स को देता है जिसका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा होता है। हालांकि आखिरी फैसला बैंक का होता है। अगर आप पात्र हैं तो बेहिचक अप्लाई कर सकते हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ महाराष्ट्र मौजूदा समय में सिर्फ 8.75 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। बैंक इस लोन के लिए लोन अमाउंट का 1 प्रतिशत + जीएसटी के बराबर प्रोसेसिंग फीस ले रहा है। बैंक मैक्सिमम 20 लाख रुपये तक पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। इस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आपकी मिनिमम सालाना इनकम 3 लाख रुपये जरूर होनी चाहिए। आपको इस लोन के लिए किसी गारंटर की जरूरत नहीं है। बैंक का कहना है कि वह भारत में सबसे सस्ता पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है।

पंजाब एंड सिंध बैंक

सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब एंड सिंध बैंक से भी आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बैंक फिलहाल 9.60 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। इश लोन के बदले बैंक को 0.50% - 1% तक प्रोसेसिंग फीस चुकाना होगा। 

एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीएफसी बैंक

प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक भी 9.99 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक से लोन के बदले 6500 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस देना होगा। एक्सिस बैंक और आईडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन के लिए लोन अमाउंट का 2 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस चुकाना होगा।  एचडीएफसी बैंक से 50 लाख रुपये तक पर्सनल लोन लिया जा सकता है, जो आपकी पात्रता पर निर्भर करता है। नए कस्टमर को 4 वर्किंग डेज में पर्सनल लोन मिल जाता है। अगर आप प्री-अप्रूव्ड एचडीएफसी बैंक कस्टमर हैं तो आपको फंड महज 10 सेकेंड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

समझें ₹12 लाख की EMI 

अगर आप किसी बैंक से 8.75 प्रतिशत की ब्याज दर पर 12 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल के लिए ले रहे हैं तो आपकी मंथली ईएमआई कैवकुलेशन के मुताबिक, 24,765 रुपये बनेगी। इस लोन के बदले आप बैंक को ब्याज के तौर पर 2,85,881 चुकाएंगे। अगर यही अमाउंट का पर्सनल लोन 9.99 प्रतिशत की दर पर लेते हैं तो आपकी ईएमआई 25,491 रुपये बनेगी। इस लोन के बदले आप 3,29,433 रुपये सिर्फ ब्याज चुकाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा