मुशफिकुर रहीम और कैथरीन ब्राइस को मई महीने के लिए आईसीसी ने चुना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Cricket | June 14, 2021 15:45 ISTविकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर ने इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे खेले। उन्होंने दूसरे एकदिवसीय में 125 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पहली बार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतने में सफल रही।