1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी न्यूजीलैंड, दूसरे स्थान पर खिसका भारत

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी न्यूजीलैंड, दूसरे स्थान पर खिसका भारत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 13, 2021 07:38 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 07:38 pm IST

सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के अब 123 रेटिंग प्वाइंटस हो गए हैं जबकि भारत 121 प्वाइंटस के साथ दूसरे नंबर पर लुढ़क गया है। इस लिस्ट में आस्ट्रेलिया तीसरे, इंग्लैंड चौथे और पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है।

ICC, New Zealand, cricket, India, ICC test ranking  - India TV Hindi
New Zealand Image Source : TWITTER/@BLACKCAPS

एजबस्टन में दूसरे और अंतिम टेस्ट में रविवार को इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड ने यहां एजबस्टन में खेले गए सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले के चौथे ही दिन रविवार को इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर दो मैचों की यह सीरीज 1-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही 22 वर्षो के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती।

सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के अब 123 रेटिंग प्वाइंटस हो गए हैं जबकि भारत 121 प्वाइंटस के साथ दूसरे नंबर पर लुढ़क गया है। इस लिस्ट में आस्ट्रेलिया तीसरे, इंग्लैंड चौथे और पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है।

यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ही 22 साल बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की धरती पर किया यह कारनामा

भारत और न्यूजीलैंड अब 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। न्यूजीलैंड की एजबेस्टन में पिछले पांच मैचों में यह पहली जीत है। वहीं, कीवी टीम की इंग्लैंड में 56 टेस्ट मैचों में यह केवल छठी जीत है।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 303 रन बनाए जबकि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 388 रन बनाए थे और 85 रनों की बढ़त हासिल की थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी चौथे दिन के पहले सत्र में 122 रन पर ऑलआउट हुई और उसे 37 रनों की मामूली बढ़त मिली तथा उसने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 38 रनों का लक्ष्य दिया।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ के साथ जाएंगे टी दिलीप और पारस म्हाम्ब्रे

न्यूजीलैंड ने 10.5 ओवर में दो विकेट पर 41 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। मैट हेनरी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा डेवोन कॉनवे और रोरी बन्र्?स को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

इंग्लैंड को 2014 के बाद से पहली बार घर में सीरीज गंवानी पड़ी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल