श्रीलंकाई बल्लेबाज ने तोड़ा गैरी सोबर्स-युवराज सिंह का रिकॉर्ड, जड़े एक ओवर में 7 छक्के
Cricket | December 14, 2017 15:46 ISTअब एक ओवर में छह छक्के मारने वाले सभी खिलाड़ियों का रिकॉर्ड टूट गया है और इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाला है श्रीलंका का एक युवा खिलाड़ी. श्रीलंका के अंडर 15 मुरली गुडनेस कप में युवा बल्लेबाज नविंदु पसारा ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बना दिया है.