1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले फैन के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

विराट के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले फैन के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2018 09:55 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 09:55 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच उप्पल स्टेडियम में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में कथित रूप से सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले प्रशंसक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। 

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

हैदराबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच उप्पल स्टेडियम में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में कथित रूप से सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले प्रशंसक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस इंस्पेक्टर पी वेंकटेश्वरलू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कदापा जिले में रहने वाले 19 वर्षीय मोहम्मद खान के खिलाफ का गैर कानूनी रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज कराया गया जिसने सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के नजदीक जाने की कोशिश की थी। 

यह घटना सुबह के सत्र में हुई। एक घंटे का खेल होने पर एक दर्शक ने बैरिकेड लांघकर विराट की तरफ तेज दौड़ लगायी और जोर से उन्हें गले लगा दिया। इसके बाद उसने कप्तान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। विराट इस व्यक्ति से बचने की कोशिश करते रहे। बाद में सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गये। 

राजकोट में पहले टेस्ट मैच के दौरान भी ऐसी घटना घटी थी जबकि दो दर्शक मैदान के अंदर घुस गये थे और उन्होंने कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल