1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के कोच ने बताया कैसे भारतीय स्पिनर्स के सामने सफल हुए रोस्टन चेज

वेस्टइंडीज के कोच ने बताया कैसे भारतीय स्पिनर्स के सामने सफल हुए रोस्टन चेज

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2018 10:31 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 10:31 pm IST

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज के जुझारू जज्बे में रोस्टन चेज का घरेलू मैदान पर स्पिनरों का डटकर सामना करने का अनुभव अहम साबित हुआ।

रोस्टन चेस- India TV Hindi
रोस्टन चेस Image Source : AP

हैदराबाद। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज के जुझारू जज्बे में रोस्टन चेज का घरेलू मैदान पर स्पिनरों का डटकर सामना करने का अनुभव अहम साबित हुआ।

चेज स्टंप तक 98 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, जिससे वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 295 रन बना लिये थे। लॉ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह स्पिन को बखूबी समझता है। वे घरेलू क्रिकेट में कैरेबियाई सरजमीं पर स्पिनरों का काफी सामना करते हैं। ’’ 

चेज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वह क्रिकेट के मैदान पर डटकर सामना करना पसंद करता है। वह स्पिन खेलने का लुत्फ उठाता है। उसने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी कड़ी मेहनत की है और यह अब कमजोरी नहीं रह गयी है। अब यह मजबूती बननी शुरू हो गयी है। ’’ 

चेज ने जमैका में भारत के खिलाफ 2016 में हुए टेस्ट मैच में पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया था। उसने अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन को छह घंटे तक हताश किया और अपनी टीम को ड्रा कराने में मदद की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल