1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपन डेब्यू टेस्ट मैच में ही चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर, इंजरी पर आया ये अपडेट, जानिए कैसी है उनकी हालत

अपन डेब्यू टेस्ट मैच में ही चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर, इंजरी पर आया ये अपडेट, जानिए कैसी है उनकी हालत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 12, 2018 01:38 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 01:38 pm IST

अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदों को लेकर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए मैदान पर उतरे शार्दुल ठाकुर का उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। 

शार्दुल ठाकुर- India TV Hindi
शार्दुल ठाकुर Image Source : BCCI

हैदराबाद: अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदों को लेकर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए मैदान पर उतरे शार्दुल ठाकुर का उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में केवल 10 गेंद फेंकने के बाद ही शार्दुल को चोटिल होकर मैदान से लौटना पड़ा। पहले टेस्ट मैच में 10वीं गेंद फेंकने के दौरान शार्दुल को कमर से नीचे दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद भारतीय टीम के फीजियो पैट्रिक फारहाट ने शार्दुल की चोट की जांच की।

इस बीच, कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे और कुछ देर बातचीत के बाद शार्दुल को ड्रेसिंग रूम की ओर जाते देखा गया। 

उल्लेखनीय है कि शार्दुल को इससे पहले भी सितम्बर में एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान इसी प्रकार दर्द की शिकायत हुई थी और उन्हें टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल