1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट के साथ सेल्फी लेने के लिये फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, बीच मैच में घुस गया मैदान के अंदर

विराट के साथ सेल्फी लेने के लिये फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, बीच मैच में घुस गया मैदान के अंदर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 12, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 01:01 pm IST

सुबह के सत्र में एक घंटे का खेल होने पर एक दर्शक ने बैरिकेड लांघकर कोहली की तरफ तेज दौड़ लगायी और जोर से उन्हें गले लगा दिया।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

हैदराबाद: सुरक्षा घेरे को तोड़कर विराट कोहली की करीब जाना और उनके साथ सेल्फी लेना क्रिकेट प्रेमियों में नया चलन बनता जा रहा है क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को एक दर्शक भारतीय कप्तान के पास पहुंच गया था। 

सुबह के सत्र में एक घंटे का खेल होने पर एक दर्शक ने बैरिकेड लांघकर कोहली की तरफ तेज दौड़ लगायी और जोर से उन्हें गले लगा दिया। इसके बाद उसने कप्तान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। 

कोहली इस व्यक्ति से बचने की कोशिश करते रहे। बाद में सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गये। राजकोट में पहले टेस्ट मैच के दौरान भी ऐसी घटना घटी थी जबकि दो दर्शक मैदान के अंदर घुस गये थे और उन्होंने कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल