1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई में ही खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच

चेन्नई में ही खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 11, 2018 09:19 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 09:19 pm IST

 प्रशासकों की समिति (सीओए) ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ का मानार्थ टिकटों पर पुराने फॉर्मूले पर कायम रहने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

India vs West Indies- India TV Hindi
India vs West Indies Image Source : GETTY IMAGES

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच चार नवंबर को चेन्नई में ही खेला जाएगा क्योंकि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ का मानार्थ टिकटों पर पुराने फॉर्मूले पर कायम रहने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। टीएनसीए अधिकारी ने कहा, ‘‘हम बीसीसीआई के पुष्टि मेल का इंतजार कर रहे हैं और मैं आपको बता सकता हूं कि मैच चेन्नई में ही होगा। इस पर काफी लंबी चर्चा हुई और सीओए ने सदस्यों के लिए पास के पुराने फॉर्मूले पर अड़िग रहने के हमारे तर्क को समझ लिया है। चेन्नई के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये अच्छी खबर है।’’ 

कई क्रिकेट संघों ने नई व्यवस्था पर आपत्ति व्यक्त की थी जिसमें केवल 10 प्रतिशत टिकट ही मानार्थ रखे जाते हैं और 90 प्रतिशत को दर्शकों के लिए रखा जाएगा। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने दूसरे वनडे की मेजबानी करने से इनकार कर दिया था जिससे 24 अक्टूबर को होने वाले इस मैच को इंदौर से हटाकर विशाखापत्तनम में कर दिया गया है। 

बंगाल क्रिकेट संघ अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इस इंतजाम से असंतुष्ट थे। आपको बता दें कि कई राज्य क्रिकेट एसोसिएशन बोर्ड के इस फैसले से खुश नहीं हैं और इस कारण लगातार ये खबरें भी आ रही हैं कि कई जगहों के वनडे मैच में बदल सकते हैं। हालांकि अब तक सिर्फ इंदौर वनडे को ही बदला गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।