टी20 सीरीज में जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, रैना पर होंगी नजरें, ये गेंदबाज साबित होगा ट्रंप कार्ड !
Cricket | February 17, 2018 16:10 ISTदक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में करारी शिकस्त देने के बाद उत्साह से भरी भारतीय टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भी अपना विजय अभियान जारी रखने के लिये उतरेगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर इतिहास रचा।