1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने लिटन दास, हासिल की बड़ी उपलब्धि

फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने लिटन दास, हासिल की बड़ी उपलब्धि

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 28, 2018 07:05 pm IST,  Updated : Sep 28, 2018 07:05 pm IST

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने भारत के खिलाफ यहां दुबई इंटरनेश्नल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में अपना पहला वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ दिया।

फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने लिटन दास- India TV Hindi
फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने लिटन दास Image Source : GETTY

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने भारत के खिलाफ यहां दुबई इंटरनेश्नल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में अपना पहला वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ दिया। मेहदी हसन के साथ ओपनिंग करने उतरे लिटन दास ने शुरू से ही तूफानी अंदाज में बैटिंग की। 

भारत बनाम बांदग्लादेश एशिया कप 2018 फाइनल मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसी शतक के साथ ही लिटन दास बांग्लादेश की तरफ से किसी टूर्नामेंट के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सब्बीर रहमान ने इसी साल हुई निदहास ट्रॉफी के फाइनल में 77 रनों की पारी खेली थी। जो बांग्लादेश की तरफ से किसी भी टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर था। अब ये रिकॉर्ड लिटन दास के नाम हो गया है। लिटन दास ने 87 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक जड़ा है। ये उनका पहला वनडे शतक है। 

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल