1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद आमिर पर गिरी एशिया कप में खराब प्रदर्शन की गाज, पाकिस्तान ने टेस्ट टीम से किया बाहर

मोहम्मद आमिर पर गिरी एशिया कप में खराब प्रदर्शन की गाज, पाकिस्तान ने टेस्ट टीम से किया बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2018 10:16 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 10:16 pm IST

पाकिस्तान ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम में मोहम्मद आमिर को जगह नहीं दी है

मोहम्मद आमिर पर गिरी एशिया कप में खराब प्रदर्शन की गाज- India TV Hindi
मोहम्मद आमिर पर गिरी एशिया कप में खराब प्रदर्शन की गाज Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम में मोहम्मद आमिर को जगह नहीं दी है जो खराब फार्म से जूझ रहे हैं। तेज गेंदबाज आमिर एशिया कप में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और उन्हें टीम के दो मैचों की अंतिम एकादश में भी जगह नहीं मिली। 

पाकिस्तान अपने अंतिम सुपर चार मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के साथ एशिया कप से बाहर हो गया। फाइनल शुक्रवार को दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेल जाएगा। 

पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिग्गज लेग स्पिनर यासिर शाह से काफी उम्मीदें होंगी जिन्होंने 2014 में यूएई में इस टीम के खिलाफ 12 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीम में बायें हाथ के स्पिनर शादाब खान और आफ स्पिनर बिलाल आसिफ को भी जगह मिली है। टीम की अगुआई सरफराज अहमद करेंगे। 

टीम इस प्रकार है: 

सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, असद शाफिक, हारिस सोहेल, उस्मान सलाहुदीन, यासिर शाह, शादाब खान, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, वहाब रियाज, फहीम अशरफ, मीर हमजा और मोहम्मद रिजवान। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल