1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ब्लैकमेलर देवर ने बनाया भाभी का आपत्तिजनक Video, वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

ब्लैकमेलर देवर ने बनाया भाभी का आपत्तिजनक Video, वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 04, 2026 06:01 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 07:05 pm IST

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक ब्लैकमेलर देवर ने नहाती हुई भाभी का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाभी का रेप किया।

madhya pradesh khandwa bhabhi rape - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला ने अपने दूर के रिश्तेदार और देवर पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर खालवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि उनके द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार है, जिसे वह परिवार का सदस्य मानती थी। वह दो दिन के लिए उसके घर आकर रुका था। आरोप है, कि आरोपी ने महिला का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया और अन्य लोगों के बीच वायरल करने की धमकी देकर महिला पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पीड़िता का पुलिस से कहना है, कि आरोपी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा। इसी धमकी और डर का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने लंबे समय तक सामाजिक बदनामी और परिवार की इज्जत के डर से इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन जब आरोपी की प्रताड़ना बढ़ती गई तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने में शिकायत की।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश

महिला की शिकायत के आधार पर खालवा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि, महिला ने अबतक कोई वीडियो पुलिस को नहीं दिया है। अतः पीड़िता कe बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मामले में निष्पक्ष जांच होगी- पुलिस

वहीं, इस पूरे मामले पर खालवा थाना पुलिस का कहना है, कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है, कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट: प्रतीक मिश्रा)

ये भी पढ़ें- मजाक में देवर ने भाभी पर ताना कट्टा, दब गया ट्रिगर, मौत के बाद ससुरालवालों ने डीप फ्रीजर में छुपाया शव, फिर जो हुआ...

MP: तीन बेटियों को जहर पिलाकर मां ने खुद भी किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।