टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने चौंकाने वाले कबूलनामे के बाद से जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2016 में 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे। इस खुलासे से मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस खुलासे के बाद शिल्पा शिंदे विवादों आ गईं। टीवी स्टार हिना खान ने भी सभी की तरह इस मुद्दे पर अपनी राय रखी, लेकिन शिल्पा को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने हिना की बीमारी पर कमेंट करते हुए, उन्हें शांत रहने की सलाह दी। इस पर वह भड़क गई और हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक नोट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि वे उन कैदियों को रिहा कर दें, जिन्होंने अपने जुर्म कबूल किए हैं।
हिना खान और शिल्पा शिंदे में छिड़ी जंग
सोशल मीडिया पर हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच जंग छिड़ गई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस की बीमारी पर कमेंट कर शिल्पा बुरी फंस गई और अब एक्ट्रेस हिना ने एक नोट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से खास अपील की है कि वे उन कैदियों को रिहा कर दें, जो अपने जुर्म कबूल कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने लिखा:
'भारत के माननीय प्रधानमंत्री, भारत के माननीय राष्ट्रपति और भारत के कानून मंत्री, कृपया उन सभी अपराधियों को रिहा कर दें, जिन्होंने अपराध करने के बाद अपने अपराधों को स्वीकार कर लिया है। क्योंकि उनमें साहस है, क्योंकि वे जुझारू हैं। क्योंकि वे सत्य के साथ खड़े हैं और इसलिए भी क्योंकि जब उन्होंने अपराध किया था तब किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया था।'
क्या शिल्पा शिंदे ने हिना खान की बीमारी पर किया कमेंट?
हिना खान के शिल्पा शिंदे के कबूलनामे को शर्मनाक बताने के कुछ ही घंटों बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया और पब्लिसिटी के लिए 'बीमारियों' का इस्तेमाल करने के बारे में कमेंट कर हिना पर पलटवार किया है। इस वीडियो ने ऑनलाइन एक बहस छेड़ दी, जिसमें नेटिजन्स शिल्पा की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें दूसरों की बीमारी पर गलत कमेंट करने पर फटकार लगा रहे हैं।
ये भी पढे़ं-