1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: सात समंदर पार दिखी वैभव सूर्यवंशी की दीवानगी, लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बीच हुई चर्चा

VIDEO: सात समंदर पार दिखी वैभव सूर्यवंशी की दीवानगी, लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बीच हुई चर्चा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 04, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 11:50 pm IST

ENG vs NZ: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दिन भारतीय क्रिकेट के उभरते सुपरस्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी चर्चा देखने को मिली।

Vaibhav Sooryavanshi And England Cricket Team- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : AP

इंग्लैंड की टीम अपने घर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का हिस्सा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसका पहला मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसमें पहले दिन के खेल में बारिश के चलते कई बार खलल भी देखने को मिला। वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी चर्चा देखने को मिली, जिसमें अभी से उनकी दीवानगी साफतौर पर सात समंदर पार भी देखने को मिल रही है। इस दौरान न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी साइमन डूल ने वैभव की तारीफ करते हुए उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल करने की सलाह भी दी।

मुझे नहीं पता किसी जगह आएगा, लेकिन उसे शामिल करना होगा

वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ कुल 5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए उसी के साथ उनको टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर चर्चा काफी तेज देखने को मिली। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन जब बारिश के चलते खेल को रोकना पड़ा तो उस दौरान स्क्वाई स्पोर्ट्स के शो पर साइमन डूल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह अभी सिर्फ भले ही 15 साल के हैं लेकिन काफी शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए और मुझे नहीं पता कि उनको किसी जगह पर शामिल किया जाएगा लेकिन उसे टीम में जल्द से जल्द लाना चाहिए।

इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए वैभव को जगह मिलना लगभग तय

भारतीय टीम को जून महीने के आखिरी में यूके का दौरा करना है, जिसमें पहले वह आयरलैंड में 2 मैचों की टी20 सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसको लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान 6 जून को किया जाएगा। इसमें वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलना तय माना जा रहा है, ताकि उन्हें साल 2028 में होने वाले ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को तैयार करने का भी पूरा मौका मिल सका। अभी वैभव सूर्यवंशी को 9 जून से श्रीलंका के दौरे पर खेली जाने वाली ए टीम की ट्राई सीरीज में हिस्सा लेना है, जिसमें उनको इस फॉर्मेट में खेलते देखने का इंतजार भी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड? अब तक कर चुके हैं 114 मैचों में कप्तानी

ENG vs NZ: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धि, 150 टेस्ट की मेजबानी करने वाला बना पहला वेन्यू

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल