श्रेयस अय्यर बनाम तिलक वर्मा, 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसे हैं दोनों प्लेयर्स के आंकड़े
श्रेयस अय्यर बनाम तिलक वर्मा, 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसे हैं दोनों प्लेयर्स के आंकड़े
भारतीय टी20 टीम के अगले नए कप्तान बनने की रेस में श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा दोनों ही खिलाड़ियों का नाम आगे चल रहा है, जिसमें दोनों ही प्लेयर्स का इस फॉर्मेट में अब तक रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है।
Published : Jun 04, 2026 08:45 pm IST, Updated : Jun 04, 2026 08:45 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 इंटरनेशनल में नए कप्तान का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा, जो सूर्यकुमार यादव की जगह पर इस जिम्मेदारी को संभालेगा। इस रेस में जो दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं वह श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का माना जा रहा है, जिसमें दोनों का टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड अब तक बल्ले से काफी बेहतर देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको श्रेयस और तिलक दोनों के रिकॉर्ड की तुलना करते हुए टी20 इंटरनेशनल में उनके आंकड़े कैसे हैं उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 51 मुकाबले खेले हैं तो वहीं तिलक वर्मा 49 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको श्रेयस और तिलक का 49-49 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद बल्ले से कैसा रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 45 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.67 के औसत से कुल 1043 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 46 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.83 के बेहतरीन औसत के साथ 1390 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा दोनों ही खिलाड़ी अपने दिन पर अकेले मुकाबला खत्म करने की क्षमता रखते हैं, जिसमें ऐसा उन्होंने कई बार करके भी दिखाया है। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। तिलक वर्मा का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक खेलते हुए 2 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
4/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा दोनों की गिनती टी20 फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें कई बार वह फिनिशर की भूमिका को भी अदा करते हुए दिखाई दिए हैं। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 85 चौके और 42 छक्के देखने को मिले थे। तिलक वर्मा ने 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक खेलते हुए 109 चौके और 72 छक्के लगाए हैं।
5/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा काफी तेजी के साथ रन बनाते हैं, जिसमें दोनों को ही रोकना विपक्षी टीम के लिए हमेशा मुश्किल काम दिखा है। श्रेयस अय्यर का 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 74 रनों की पारी थी। तिलक वर्मा का 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 120 रनों की पारी रही है।
6/6Image Source : AP
टी20 फॉर्मेट में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को लेकर भी काफी अहमियत दी जाने लगी है। श्रेयस अय्यर का 49 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 135.98 का रहा है। तिलक वर्मा का 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 145.54 का रहा है।