1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Streaming Cricket, India vs Bangladesh, Asia Cup 2018 Final: देखें भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल मैच की लाइव कवरेज on हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

Live Streaming Cricket, India vs Bangladesh, Asia Cup 2018 Final: देखें भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल मैच की लाइव कवरेज on हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 27, 2018 07:42 pm IST,  Updated : Sep 28, 2018 06:05 pm IST

Live Streaming Cricket, India vs Bangladesh, Asia Cup 2018, : देखें भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल मैच, एशिया कप 2018 लाइव कवरेज हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और क्रिकेट स्कोर लाइव अपडेट्स इंडिया टीवी हिंदी के स्पोर्ट्स सेक्शन पर देख सकते हैं।

India vs Bangladesh, Asia Cup 2018- India TV Hindi
India vs Bangladesh, Asia Cup 2018: कब कहाँ और कैसे देखें भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल मैच का लाइव कवरेज on हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क Image Source : AP

Watch Live Streaming Cricket, India vs Bangladesh, Asia Cup 2018 Final Match Online at Hotstar and Live Coverage on Star Sports TV:  भारत और बांग्लादेश के बीच आज एशिया कप 2018 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच ये मैच दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी है। जबकि बांग्लादेश की टीम को भारत के हाथों शिक्सत का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बांग्लादेश का इरादा पिछली हार का बदला लेने का होगा। वहीं, भारत सातवीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के मकसद से उतरेगा।

भारत बनाम बांदग्लादेश एशिया कप 2018 फाइनल मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

कागजों पर भारत अब भी रिकार्ड सातवीं बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है जबकि बांग्लादेश को उम्मीद होगी कि खिताबी मुकाबले में तीसरी बार भाग्य उसका साथ देगा। भारत और बांग्लादेश की प्रतिद्वंद्विता भी नयी नहीं है और इस मुकाबले से उसमें नया अध्याय जुड़ जाएगा। फाइनल से पहले हालांकि बांग्लादेश के लिये अपने प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का विषय है। 

 
भारत के लिये हालांकि यह दूसरी तरह की परीक्षा है। अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली के बिना एशिया कप जीतना अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले बड़ी उपलब्धि होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ टाई छूटे सुपर चार मुकाबले में पांच नियमित खिलाड़ियों को विश्राम देने के बाद भारतीय टीम फाइनल में मजबूत टीम के साथ उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की सफल सलामी जोड़ी शीर्ष क्रम में वापसी करेगी तो जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करेंगे। 

आइए आपको बताते हैं कि इस मैच को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला किन देशों के बीच खेला जाएगा?

एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला 23 सितंबर, 2018 को खेला जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबले का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

इसके अलावा भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले की पल-पल की अपडेट इंडिया टीवी हिंदी के स्पोर्ट्स सेक्शन पर भी देख सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल