धवन ने बताई हार की वजह, बोले श्रीलंका ने पहले 6 ओवर में ही हमसे छीन लिया था मैच
Cricket | March 07, 2018 14:09 ISTभारतीय टीम को पावरप्ले में लचर प्रदर्शन के कारण श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के शुरूआती मैच में हार का मुंह देखना पड़ा और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी यही मानते हैं जिन्होंने मेजबानों की जीत का श्रेय शानदार पारी खेलने वाले कुसाल परेरा को दिया।