पहले टी20 मैच को मेजबान टीम ने अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने निदाहास ट्रॉफी की शुरुआत जीत के साथ की है। श्रीलंका ने 175 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। श्रीलंका की जीत के हीरो रहे कुसल परेरा। परेरा ने तेज-तर्रार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। परेरा ने (37 गेंदों में 66) रनों पारी खेली।
इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। वहीं भारत की शुरुआत हार के साथ हुई है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत 8 मार्च को खेलने उतरेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया किस तरह वापसी करती है।