1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम में ना होने के बाद भी याद आए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्यों?

टीम में ना होने के बाद भी याद आए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्यों?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2018 07:35 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 07:35 pm IST

रोहित शर्मा पहले टी20 में कुछ खास नहीं कर सके और 0 पर आउट हो गए।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

निदाहास ट्रॉफी के लिए महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है और वो पूरी सीरीज से बाहर हैं। लेकिन इसके बाद भी पहले ही मैच में धोनी की याद आ गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि धोनी के डेब्यू के बाद से ये पहला मौका है जब वो भारत-श्रीलंका टी20 मैच का हिस्सा नहीं हैं। निदाहास ट्रॉफी के पहले मैच से पहले तक धोनी भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए हर टी20 मैच का हिस्सा था। इसी कारण हर किसी को धोनी की याद आ गई।

 कभी भी ऐसा कोई मौका नहीं आया कि दोनों देशों के बीच कोई टी20 मुकाबला खेला गया हो और धोनी उस मैच में टीम का हिस्सा ना रहे हों। धोनी अपने डेब्यू से लेकर निदाहास ट्रॉफी से पहले तक श्रीलंका के खिलाफ हर टी20 मैच में खेले थे। वो अब तक श्रीलंका के खिलाफ कुल 14 टी20 मैच खेल चुके हैं।

अब आप समझ गए होंगे कि हम इसे अनहोनी क्यों कह रहे हैं। सेलेक्टर्स ने धोनी को सीरीज से रेस्ट देने का फैसला किया था और इसी वजह से वो निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। आपको बता दें कि धोनी के बाद श्रीलंका के खिलाफ हर मैच में खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा का है जिन्होंने अब तक श्रीलंका के खिलाफ 13 मैच खेले हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा पहले टी20 में कुछ खास नहीं कर सके और 0 पर आउट हो गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल