1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. निदाहास ट्रॉफी: भारत ने बनाए 174 रन, शिखर धवन शतक से चूके

निदाहास ट्रॉफी: भारत ने बनाए 174 रन, शिखर धवन शतक से चूके

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2018 08:40 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 08:40 pm IST

शिखर धवन अपने शतक से सिर्फ 10 रन से चूक गए।

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में शिखर धवन की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 174/5 का स्कोर बनाया और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से शिखर धवन ने (90), मनीष पांडे ने (37), ऋषभ पंत ने (23) रनों की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम का पहला विकेट 1 पर रोहित शर्मा (0) पर ही गिर गया। इसके बाद टीम के स्कोर में 8 रन और जुड़े थे कि सुरेश रैना (1) भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।

2 विकेट गिर जाने के बाद धवन और मनीष पांडे ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को संकट से निकाला और स्कोर को पहले 50 और फिर 100 के पार पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन खेल दिखा रहे थे और इसी बीच धवन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। हालांकि इसी बीच पांडे (37) भी तीसरे विकेट के रूप में आउट हो गए।

एक छोर पर विकेट गिरते जा रहे थे तो दूसरे छोर पर धवन अपने रन बनाते जा रहे थे। धवन की शानदार बल्लेबाजी जारी थी। धवन को ऋषभ पंत का अच्छा साथ मिला और दोनों ने भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। धवन को देखकर लग रहा था कि वो अपना शतक पूरा कर लेंगे लेकिन वो 90 रन दुर्भाग्यशाली रहे और 90 रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में भारत ने 174 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल