1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बाद भी रोहित ने की अपनी टीम की तारीफ, बोले हमने अच्छा स्कोर किया था

हार के बाद भी रोहित ने की अपनी टीम की तारीफ, बोले हमने अच्छा स्कोर किया था

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 07, 2018 12:39 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 12:39 pm IST

विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मंगलवार को निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को मिली जीत का श्रेय टीम की बल्लेबाजी को जाता है।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

कोलंबो: विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मंगलवार को निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को मिली जीत का श्रेय टीम की बल्लेबाजी को जाता है। रोहित ने कहा कि उनकी टीम अगले मैच में अच्छी वापसी करेगी। 

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (90) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 175 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को श्रीलंका ने कुसल परेरा (66) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर हासिल कर लिया और पांच विकेट से जीत हासिल की।

मैच के बाद एक बयान में रोहित ने कहा, हमने अच्छा स्कोर किया था, लेकिन श्रीलंका ने लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पारी की शानदार शुरूआत की। टीम की जीत का श्रेय उसके बल्लेबाजों को जाता है।

रोहित ने कहा, हमारी टीम के गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की। हालांकि, कभी-कभी हालात आपके पक्ष में नहीं होते हैं। हमारी योजना सही प्रकार से लागू नहीं हुई। हम अपनी गलती से जीतेंगे। इस प्रकार की विकेट पर आपकी बल्लेबाजी का मजबूत होना जरूरी है। आशा है कि हम अच्छी वापसी करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल