1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 7 साल बाद आईपीएल में गौतम गंभीर करेंगे ये कारनामा

7 साल बाद आईपीएल में गौतम गंभीर करेंगे ये कारनामा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 07, 2018 12:49 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 01:56 pm IST

इस साल जनवरी में आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली की टीम ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

गौतम गंभीर- India TV Hindi
गौतम गंभीर

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर सात साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। वह इससे पहले 2010 में दिल्ली के कप्तान रह चुके हैं। 

गौतम गंभीर इससे पहले 2008, 2009 और 2010 में टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। 2008 में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 534 रन बनाए थे। इस साल जनवरी में आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली की टीम ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जीता था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल