1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब राज कपूर के लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा था प्रोटोकॉल, ऑक्सीजन मास्क में खुद किया था सम्मान, यही बना आखिरी याद

जब राज कपूर के लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा था प्रोटोकॉल, ऑक्सीजन मास्क में खुद किया था सम्मान, यही बना आखिरी याद

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 11, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Dec 11, 2024 04:48 pm IST

राज कपूर ने 1988 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्मी दुनिया के दिग्गज के लिए कभी राष्ट्रपति ने भी अपना प्रोटोकॉल तोड़ दिया था। यही अवॉर्ड राज कपूर की आखिरी याद बना।

Raj Kapoor- India TV Hindi
राज कपूर Image Source : INSTAGRAM

राज कपूर ने फिल्मी दुनिया में एक कहानियों की एक लंबी विरासत छोड़ी है। राज कपूर के परिवार में फिल्मी सितारों की अभी भी कमी नहीं हैं। बॉलीवुड के शोमैन कहे गए राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर राज कपूर के परिवार के सभी सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी राज कपूर को अवॉर्ड देने के लिए देश के राष्ट्रपति ने भी प्रोटोकॉल तोड़ दिया था। राष्ट्रपति ने खुद नीचे उतरकर राज कपूर को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया था। 

स्टेज से उतरकर राज कपूर को किया सम्मानित

11 फिल्म फेयर और 3 दादा साहेब फाल्के समेत कुल 17 से ज्यादा प्रिस्टीजियस अवॉर्ड अपने नाम करने वाले राज कपूर ने 70 से ज्यादा फिल्मों में बतौर हीरो काम किया है। राज कपूर अपने समय के सबसे बड़े सुपरस्टार भी रहे हैं। राज कपूर ने अपना पूरा जीवन फिल्मी कला के नाम कर दिया। राज कपूर ने 1988 में इस दुनिया अलविदा कह दिया था। लेकिन इसी साल राज कपूर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस अवॉर्ड को लेने के लिए राज कपूर को दिल्ली आना था। लेकिन उनकी हालत बहुत खराब थी। फिर भी अवॉर्ड के लिए राज कपूर को ऑक्सीजन मास्क के साथ अवॉर्ड वेन्यू पर लाया गया। जब स्टेज से राज कपूर को ये अवॉर्ड देने के लिए कॉल किया गया तो वे स्टेज पर चढ़ने में असमर्थ दिखे। इसके बाद देश के 9वें राष्ट्रपति 'रामास्वामी वैंकटरमन' ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए स्टेज से उतरकर खुद राज कपूर को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। 

अब कपूर खानदान मना रहा राज कपूर की 100वीं जयंती

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर भी फिल्मी दुनिया के मास्टर रहे हैं। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए राज कपूर ने फिल्मी दुनिया में अपने नाम का एक मील का पत्थर लगाया। राज कपूर ने बॉलीवुड को अपनी कला और कहानियों से समृद्ध किया। राज कपूर के बाद उनके सभी बेटे फिल्मों में हीरो बने और तीसरी पीढ़ी तक स्टारडम का दौर जारी रहा। आज भी राज कपूर के पोते रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर जैसे तमाम सितारे मौजूद हैं। अब ये कपूर परिवार राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहा है। इस खास मौके 13 से 15 दिसंबर के बीच आरके फिल्म फेस्टिवल रखा है। इस फिल्म फेस्टिवल में देशभर के 40 शहरों में राज कपूर की 10 से ज्यादा फिल्में 135 सिनेमाघरों में दिखाई जानी है। इसको लेकर राज कपूर के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन