1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री ने खुदकुशी के लिए अंडरवियर का किया इस्तेमाल, जानें फिर क्या हुआ

दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री ने खुदकुशी के लिए अंडरवियर का किया इस्तेमाल, जानें फिर क्या हुआ

 Published : Dec 11, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Dec 11, 2024 04:30 pm IST

दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मॉर्शल लॉ लगाने की कोशिश में राष्ट्रपति साथ देने वाले पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने आत्महत्या का प्रयास किया है। किम योंग ने खुदकशी के लिए अंडरवियर का इस्तामाल किया था।

South Korea Ex-Defence Minister Kim Yong-Hyun- India TV Hindi
South Korea Ex-Defence Minister Kim Yong-Hyun Image Source : AP

South Korea Ex-Minister Suicide Attempt: दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू करने के मामले में जांच जारी है। इस बीच इस मामले में गिरफ्तार पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस के मुताबिक किम को मंगलवार रात पूर्वी सोल में डोंगबू हिरासत केंद्र के बाथरूम में अंडरवियर से बनाई गई रस्सी से खुद को फांसी लगाने की कोशिश करते हुए पाया गया जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा लिया गया और उनकी हालत स्थिर है। 

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

कोरिया सुधार सेवा के कमिश्नर जनरल शिन योंग हे ने बताया कि किम ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचा लिया गया। सियोल की एक अदालत ने मार्शल लॉ में अहम भूमिका निभाने और सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप में किम के खिलाफ वारंट जारी किया था जिसके बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। किम तीन दिसंबर को मार्शल लॉ के आदेश के बाद गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति हैं।  

मार्शल लॉ से आया सियासी भूचाल

गौरतलब है कि, यून और उनके सहयोगी वर्तमान में विद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रपति सहित कई पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रपति यून सूक योल ने मंगलवार (03 दिसंबर) रात को आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की थी, लेकिन बुधवार को संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया थ। मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा था। मार्शल लॉ की इस घटना ने देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया है।

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में खत्म कर देंगे बर्थ राइट सिटीजनशिप, जानिए लाखों भारतीयों पर क्या होगा असर

इजरायल के एक्शन से सकते में दुनिया, हवाई हमलों के बाद अब सीरिया की नौसेना को किया ध्वस्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश