शार्दुल ठाकुर ने ठोका वापसी का दावा, Ranji Trophy मुकाबले में खेली दमदार शतकीय पारी
Cricket | January 24, 2025 16:40 ISTRanji Trophy 2024-25: शार्दुल ठाकुर जो काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं उन्होंने अब रणजी ट्रॉफी 2024-25 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने के साथ अपनी वापसी का दावा ठोका है। शार्दुल के शतक से मुंबई की टीम इस मुकाबले में वापसी भी करने में कामयाब हुई है।