1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के खिलाफ मुंबई में होगी बुमराह और रोहित की वापसी? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

RCB के खिलाफ मुंबई में होगी बुमराह और रोहित की वापसी? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 06, 2025 07:35 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 07:35 pm IST

IPL 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

MI vs RCB- India TV Hindi
मुंबई बनाम आरसीबी Image Source : AP

MI vs RCB Probable Playing 11: मुंबई इंडियंस (MI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अपना अभियान पटरी पर लाने को बेताब है। पांच बार के चैंपियन मुंबई को अभी तक चार मैच में से तीन में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में टीम की नजरें घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ IPL 2025 के 20वें मैच में जीत दर्ज करने पर होगी। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर ये है कि स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़ गए हैं और वह RCB के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। बुमराह को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो मुंबई की गेंदबाजी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। 

रोहित पर सस्पेंस बरकरार 

पिछले 3 मैचों में मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम के लिए अभी तक सूर्यकुमार यादव और रयान रिकेलटन ही अर्धशतक जड़ सके हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बल्ले से लगातार फेल हो रहे हैं। रोहित घुटने में चोट के कारण लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। अब देखना होगा कि आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए वह पूरी तरह से फिट हो पाते हैं या नहीं। ऐसी खबर है कि रोहित शर्मा की नेट पर बल्लेबाजी के बाद ही तय हो पाएगा कि उन्हें मौका दिया जाएगा या नहीं। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा भी बल्ले से असर नहीं छोड़ पाए हैं। तिलक वर्मा को अच्छी शुरुआत तो मिली लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके। टीम को अगले मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।इस सीजन सूर्यकुमार इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। 

आरसीबी की बल्लेबाजी मजबूत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम की बात की जाए तो बल्लेबाजी में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी हैं। पिछले 3 मैचों में 2 जीत दर्ज करने वाली RCB के लिए सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट, विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार एक-एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। हालांकि, पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ RCB का टॉप आर्डर बुरी तरह से फेल हुआ था, जिसके बाद मिडिल ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन ने अर्धशतक जड़ा था जबकि जितेश शर्मा ने बल्ले 33 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अब देखना मजेदार होगा कि आरसीबी के स्टार बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों का किस तरह से सामना करते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड आखिरी ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जिसकी झलक पिछले मैच में देख चुके हैं। आरसीबी की गेंदबाजी का जिम्मा जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे शानदार गेंदबाजों के कंधों पर टिका हुआ है, लेकिन स्पिन गेंदबाजी टीम के लिए बड़ी टेंशन बनी हुई है। उसके स्पिनर अभी तक असरदार साबित नहीं हुए हैं। मुंबई के गढ़ में अब आरसीबी के गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल