1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस की जीत से आरसीबी को हुआ नुकसान, अंक तालिका में पहुंची इस नंबर पर

IPL 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस की जीत से आरसीबी को हुआ नुकसान, अंक तालिका में पहुंची इस नंबर पर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 06, 2025 11:23 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 11:25 pm IST

IPL 2025 Points Table: शुभमन गिल की कप्तानी में गुदरात टाइटंस की टीम का आईपीएल के 18वें सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने अपने चौथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात देने के साथ प्वाइंट्स टेबल में सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

गुजरात टाइंटस- India TV Hindi
गुजरात टाइंटस Image Source : AP

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के सीजन में अब तक 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी जहां प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है तो वहीं अब दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम पहुंच गई है। गुजरात की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ महत्वपूर्ण 2 अंक बटोरे तो वहीं अब उनके 4 मैचों में तीन जीत के बाद 6 अंक हो गए हैं, जिसमें उनका नेट रनरेट 1.031 का हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जो पहले ही प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर थी उनका नेट रनरेट अब और भी खराब हो गया है।

गुजरात की जीत से आरसीबी को हुआ नुकसान

गुजरात टाइटंस को मिली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम जो पहले दूसरे नंबर पर काबिज थी वह अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने जहां 2 में जीत दर्ज की है तो वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, आरसीबी की टीम का नेट रनरेट 1.149 का है। वहीं चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जो अब तक तीन मुकाबले खेलने के साथ 2 को जीत चुकी हैं, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.074 का है।

केकेआर और लखनऊ इस नंबर पर काबिज

प्वाइंट्स टेबल में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 4 में से 2 मैच जीते हैं और वह पांचवें नंबर पर हैं, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम भी 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे पायदान पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस सीजन मिली 5 मैचों में से चौथी हार के चलते उनके लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते काफी मुश्किल भरे जरूर हो गए हैं, जिसमें उनका नेट रनरेट भी -1.629 का हो गया है।

IPL 2025 Points Table
Image Source : INDIA TVआईपीएल 2025 प्वाइंट्स टेबल मैच 20 के बाद

ये भी पढ़ें

MI vs RCB: क्या गेंदबाज फिर रहेंगे हावी या बल्लेबाज दिखाएंगे कमाल, जानें वानखेड़े स्टेडियम की Pitch रिपोर्ट

मोहम्मद सिराज IPL में ये कारनामा करने वाले बने 12वें भारतीय तेज गेंदबाज, बने स्पेशल क्लब का हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल