1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो साल के बैन के बाद वापस क्रिकेट के मैदान पर लौटा ऑलराउंडर, इस टीम से खेलता आया नजर

दो साल के बैन के बाद वापस क्रिकेट के मैदान पर लौटा ऑलराउंडर, इस टीम से खेलता आया नजर

 Published : Apr 07, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 01:02 pm IST

Nasir Hossain: बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन पर करप्शन के आरोपों में फंसने के बाद दो साल का बैन लगा दिया गया था, जो अब पूरा हो चुका है। अब उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है।

नासिर हुसैन- India TV Hindi
नासिर हुसैन Image Source : GETTY

Nasir Hossain: बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन ने दो साल के बैन के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। अब वह ढाका प्रीमियर डिवीजन लीग मैच में रूपगंज टाइगर्स क्रिकेट क्बल के लिए खेले। रूपगंज टाइगर्स का मैच गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स की टीम से था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज में बताया है कि 7 अप्रैल 2025 से उनका आधिकारिक क्रिकेट में खेलने का मार्ग खुल गया है। 

iPhone 12 के चक्कर में लगा था बैन

ESPNक्रिकइंफो के रिपोर्ट के मुताबिक नासिर हुसैन को अबु धाबी टी10 लीग 2020-21 के दौरान अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने के लिए दो साल के लिए बैन कर दिया था। नासिर पुणे डेविल्स फ्रेंचाइज से जुड़े थे। सितंबर 2023 में आईसीसी ने उन पर आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ पहला आरोप यह था कि एंट्री करप्शन अधिकारी को एक गिफ्ट की रसीद का खुलासा करने में विफल रहे, जिसकी कीमत उन्हें 750 अमेरिकी डॉलर से अधिक थी। गिफ्ट के तौर पर उन्हें iPhone 12 मिला था। 

नासिर हुसैन ने स्वीकार किए थे आरोप

नासिर हुसैन के खिलाफ दूसरा आरोप यह था कि वह एंट्री करप्शन अधिकारी को इस बारे में पूरी जानकारी देने में विफल रहे कि iPhone 12 उन्हें किससे प्राप्त हुआ या करप्शन में वह कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। उन्होंने जांच में कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने सभी आरोपों को स्वीकार किया है। 

बांग्लादेश की टीम के लिए खेले तीनों फॉर्मेट

नासिर हुसैन ने बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने बांग्लादेश की टीम के लिए 19 टेस्ट मैचों में 1044 रन और 65 वनडे मैचों में कुल 1281 रन बनाए। इसके अलावा 31 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 370 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट में उनके नाम पर कुल दो शतक दर्ज हैं। वह आखिरी बार बांग्लादेश नेशनल टीम के लिए साल 2018 में खेलते हुए नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें: 

BCCI का बड़ा एक्शन, गुजरात टाइटंस की जीत के बाद इस खिलाड़ी पर गिरी गाज; मिली ये सजा

एमएस धोनी के सपोर्ट में सामने आए रिकी पोंटिंग, उनके संन्यास को लेकर कह दी बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल