IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने Boxing Day टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, ट्रेविस हेड को लेकर भी स्थिति हुई साफ
Cricket | December 25, 2024 07:52 ISTIND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर 26 दिसंबर से खेले जाने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम में 2 बदलाव देखने को मिले हैं, तो वहीं ट्रेविस हेड जिनकी फिटनेस को लेकर सभी की नजरें बनी हुई थी, वह इस मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं।