1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vinod Kambli: 'मैं जिंदा हूं', अस्पताल में भर्ती होने के बाद विनोद कांबली का पहला रिएक्शन आया सामने

Vinod Kambli: 'मैं जिंदा हूं', अस्पताल में भर्ती होने के बाद विनोद कांबली का पहला रिएक्शन आया सामने

 Published : Dec 24, 2024 07:43 am IST,  Updated : Dec 24, 2024 11:04 am IST

Vinod Kambli Health: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत खराब होने के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

विनोद कांबली- India TV Hindi
विनोद कांबली Image Source : PTI

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की शनिवार को हालत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल कर रही है और सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं और वह इससे उबर रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इससे पहले भी कांबली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते रहे हैं। अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया है और कहा है कि उनकी वजह से वह जिंदा हैं। 

डॉक्टर्स को दिया धन्यवाद

विनोद कांबली अस्पताल में बेड पर लेटे हुए मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां के डॉक्टर्स की वजह से जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि सर (डॉक्टर) मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा। लोग देखेंगे कि मैं उन्हें क्या सीख दूंगा। सचिन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह लंदन चले गए थे, लेकिन उन्हें पता चलेगा और आप लोग ही उन्हें बताओगे

कांबली की हालत में हुआ सुधार

शनिवार को जब विनोद कांबली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें शरीर में भारी ऐंठन हो रही थी। वह बैठ और चल नहीं पा रहे थे। भर्ती के समय के उन्हें नींद भी आ रही थी। अब उनके ठीके होने के संकेत मिल रहे हैं और पूर्व क्रिकेटर डॉक्टर्स और अपने फैंस से बात करते हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे पर खुशी थी। उनके इलाज के खर्च का बीड़ा उनके एक फैन ने उठाया है। 

ऐसा रहा है विनोद कांबली का करियर

विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए साल 1991 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने आखिरी वनडे मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे मैचों में उनके नाम पर 2477 रन दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs AUS: चौथे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान रोहित इन प्लेयर्स को देंगे मौका?

IND vs AUS: मेलबर्न में होगी ऐसी पिच, बुमराह के लिए बड़ी खुशखबरी, क्यूरेटर ने किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल